बदायूं, सितम्बर 8 -- म्याऊं। ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिशारतनगर में प्रधान पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को प्रशासनिक कमेटी ने जसवीर सिंह शाक्य को प्रधान पद की कमान प्रभार बतौर सौंप दी है। इससे पहले 14 अगस्त को डीएम ने प्रधान के पोते आकाश यादव को ग्राम पंचायत की शक्तियां सौंप दी थी। अब कामकाज की कमान नामित प्रधान को सौंपी है। विशारतनगर के प्रधान विजय बहादुर सिंह का छह जून को निधन हो गया था। तब से यह पद खाली था। शनिवार को डीएम द्वारा गठित कमेटी ने वार्ड मेंबरों से चुनाव करवाया। कुल 11 मेंबरों में से सात मेंबर चुनाव में शामिल हुए। सभी ने जसवीर शाक्य के पक्ष में मतदान किया। कमेटी में एडीओ पंचायत रमेश कुमार, बीडीओ मनीष कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार छविराम मौजूद रहे। यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पंचायत घर पर चलती रही। दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.