रांची, दिसम्बर 21 -- रांची। बिशप वेस्कॉट स्कूल के पूर्व छात्र-छात्राओं के संगठन 'एक्स वेस्कॉटियन एलुमनाई' के सदस्यों ने रविवार को कंबल वितरण अभियान चलाया। पूर्व विद्यार्थियों ने 202 कंबलों का वितरण किया। ये कंबल बिशप वेस्कॉट गर्ल्स एवं ब्वॉयज स्कूल के सहायक कर्मचारियों को भेंट किए गए। एलुमनाई सदस्यों ने विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन निर्माण में विद्यालय एवं यहां कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने इस पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.