किशनगंज, फरवरी 5 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार के खेल मैदान में बिशनपुर स्पॉटिंग क्लब के द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन गुरुवार को पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, पूर्व जिप अध्यक्ष नुदरत महजबी, सेवानिवृत्त आईआरएस अबुल हयात व अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। टूर्नामेंट में जिला स्तर की 16 टीमें भाग ले रही है। पूर्व विधायक श्री आलम ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बिशनपुर में शानदार टूर्नामेंट आयोजन करने पर अतिथियों ने आयोजन कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट का उदघाटन मुक़ाबला कटिहार और दालकोला के बीच खेला गया। दालकोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बना कर 19 ओव...