किशनगंज, अप्रैल 14 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। बिशनपुर पुलिस के द्वारा शनिवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र व बिशनपुर बाजार व अन्य जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने बताया कि एसपी सागर कुमार के निर्देशानुसार वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट व अन्य मोटर अधिनियम का अनुपालन नहीं करने वालों के ख़िलाफ़ जुर्माना भी लगाया गया। बिशनपुर पुलिस की इस कार्यवाही से अनधिकृत रूप से वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.