धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद। बिशनपुर क्षेत्र में शनिवार को चार घंटे बिजली गुल रही। बिजली विभाग की ओर मेंटेनेंस को लेकर कटौती की गई। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव ने बताया कि कांड्रा ग्रिड में मेंटेनेंस को लेकर दो घंटे बिजली काटी गई थी। इसके बाद क्षेत्र में लोकल खराबी उत्पन्न हुई। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...