चम्पावत, जुलाई 16 -- लोहाघाट के बिशंग के कोट महरा गांव में 22 दिनी जागर में भीड़ उमड़ी। देवी जागर समिति अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया कि सातवें दिन सुंई चनकांडे के लोगों ने सेवाएं दी। पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने महाभारत और रामायण कालीन गीतों का गायन किया। देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। आयोजन में दीपक करायत, केएन चौबे, महेश खर्कवाल, राजेश चौबे, दिनेश ढेक, सोम करायत, कैशव चौबे, त्रिभुवन उपाध्याय, अशोक फर्त्याल, कैलाश माहरा, शिवराज माहरा, नितिन ढेक, कमल माहरा, महेंद्र ढेक, सुरेंद्र ढेक, विनोद माहरा ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.