चम्पावत, जुलाई 14 -- लोहाघाट। बिशंग के कोट महरा गांव में 22 दिनी जारी है। पांचवें दिन सुंई डुंगरी के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने बताया कि भंडारे के लिए 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई का दिन तय किया गया है। बताया कि सोमवार सुबह देव डांगरों ने देवताओं के आयुधों और धूनी की पूजा की। पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने जागर का गायन किया। इस दौरान महिलाएं ने भजन पेश किए। सागर ढेक, नवीन माहरा, विक्की माहरा, प्रकाश ढेक, केदार ढेक, कैलाश माहरा, नीरज करायत, सतीश माहरा, नितिन मुरारी, छत्र सिंह ढेक, अशोक फर्त्याल आदि ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...