कानपुर, जनवरी 1 -- यूपी पॉवर कार्पोरेशन की 'बिजली बिल राहत योजना' के पहले चरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर तीन जनवरी तक कर दी गई है। पहले चरण में सरचार्ज शत प्रतिशत माफी के साथ मूलधन पर भी 25 प्रतिशत तक की माफी है। केस्को में 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वालों की संख्या तीन हजार तक पहुंच गई है। दरअसल, सरचार्ज माफी तो 28 फरवरी तक शत प्रतिशत है लेकिन मूलधन पर सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत की माफी पहले चरण में है। दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत तक माफी है। बिजली चोरी में फंसे 4434 लोगों का असेसमेंट में 50 प्रतिशत की छूट योजना के तहत मिल सकती है, जिसमें 31 दिसंबर तक तीन सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि लंबे समय से बिल भुगतान न करने वाले 16406 लोगों में अब तक करीब 27 सौ लोगों ने पंजीकरण कराया है। तीन जनवरी तक अंतिम तिथि बढ़ने स...