गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- खानपुर। प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शिविर लगाकर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया। अवर अभियंता प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एकमुश्त भुगतान पर बकाये में 100 फीसदी अधिभार छूट और प्रथम चरण में मूल धनराशि पर 25फीसदी, दूसरे में 20फीसदी और तीसरे में 15फीसदी तक की छूट मिलेगी। दो हजार रुपये पंजीकरण शुल्क अनिवार्य है। विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व पेनाल्टी पर 50 फीसदी छूट दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, आकाश यादव, होशिन्दर सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...