संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण की अवधि को बढ़ाकर अब 3 जनवरी तक कर दिया गया है। यह चरण पहले आज समाप्त होने वाला था, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेंहदावल के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि 3 जनवरी तक जो भी उपभोक्ता योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराकर बकाया बिजली बिल जमा करेंगे, उन्हें प्रथम चरण का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना को उपभोक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि इस योजना के तहत पहली बार उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ-साथ मूलधन में भी भारी छूट दी जा रही है। योजना के अंतर्गत मूलधन में 25 प्रतिशत तक क...