वाराणसी, दिसम्बर 26 -- वाराणसी। प्रदेशीय विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता के बिल का भुगतान नहीं होने पर शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों का विरोध देखकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने उनसे वार्ता की और जल्द बिल जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विवेक सिंह, डॉ उमेश सिंह, भारत सिंह, अवधेश पांडेय, नीरज, शैलेंद्र सिंह, योगेश्वर दुबे, अरविंद चौधरी, राजेश गुप्ता, डॉ आशीष सिंह, विनय सिंह, अभय सिंह, अमित सिंह, राजेश कुमार, उपेंद्र सिंह, धनंजय त्रिपाठी, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...