रांची, मई 10 -- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी अस्पतालों को इस बात का निर्देश दिया है कि वह बिल बकाया होने पर भी किसी मरीज के शव को उसके परिजनों को देने से इनकार नहीं कर सकते हैं। इस बारे में प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी करते हुए सरकार ने इसकी वजह बताई और कहा कि कुछ अस्पतालों व स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा इलाज के पश्चात मृत व्यक्तियों के शवों को उनके परिजनों को केवल इस आधार पर सौंपने से मना किया जा रहा है कि उनके बिल लंबित हैं। उनका यह कृत्य शोकग्रस्त परिजनों के लिए अनावश्यक मानसिक पीड़ा का कारण बनता है, और नैतिक व मानवीय सिद्धांतों की अवहेलना करते हैं। इसलिए सभी सिविल सर्जनों को यह निर्देश दिया जाता है, कि यदि आपके अधीन ऐसी कोई बात आती है तो आप नियमानुसार जरूरी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.