कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लाल इमली में 17 दिन से अंधेरा कायम है। 11 दिन बिजली गुल रहने का जिम्मेदार खुद लाल इमली प्रबंधन था, तो 6 दिन से केस्को के अधिकारी बिजली नहीं दे पा रहे हैं। लाल इमली पर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया था। बिल बकाया रहने पर केस्को ने एक मार्च को लाल इमली का बिजली कनेक्शन काट दिया था। 11 दिन तक लाल इमली के अधिकारी बिजली बिल जमा नहीं कर सके। क्योंकि बिल के बजट पर उच्चाधिकारी संस्तुति की मोहर नहीं लगा रहे थे। 12 मार्च को लाल इमली प्रबंधन ने ऑनलाइन बिल जमा भी कर दिया, लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सका। लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि केस्को के अधिकारी फॉल्ट की समस्या बता रहे हैं। अभी फॉल्ट ढूंढने का काम चल रहा है। ऐसे में, कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी में दिक्कतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.