सीतामढ़ी, मार्च 25 -- पुपरी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय पुपरी द्वारा सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज व कनीय अभियंता कुमार अंगराज के नेतृत्व में बिल वसूली टीम का गठन किया गया। इस क्रम में नगर परिषद जनकपुररोड के करीम बाग व गाढ़ा रोड में बिल वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया भुगतान नही करने पर 22 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दी गई है। इन उपभोक्ताओं के ऊपर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी का 02 लाख 28 हजार 356 रुपए बकाया है। इस वजह से विधुत कनेक्शन काट दी गई है। बिल वसूली अभियान में लाइन मैन रमेश कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, प्रिंस सिंह, अनिल महतों, आनन्द मोहन, सुपरवाइजर लक्ष्मीकांत व एम आर सी राम मोहन ठाकुर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.