सीतामढ़ी, मार्च 8 -- पुपरी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पुपरी के कार्यपालक अभियंता नविल अंसारी के निर्देश पर सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज व कनीय अभियंता अंगराज के नेतृत्व में बिल वसुली अभियान चलाया गया। भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के भकरोहिया गांव में बिल वसूली अभियान चलाया गया। इसके तहत बिल जमा नही करने वाले 35 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दी गई हैं। इन उपभोक्ताओं के ऊपर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी का 04 लाख, 45 हजार 635 रुपए बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दी गई है। इस अभियान में लाइन मैन राजीव कुमार, रमेश कुमार, अरुण कुमार, अनिल महतों, प्रिंस सिंह, एम आर सी कामेश्वर ठाकुर, सुपरवाइजर लक्ष्मीकांत ठाकुर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.