सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- पुपरी। विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय पुपरी के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज व कनीय अभियंता कुमार अंगराज के नेतृत्व में विधुत बिल वसूली अभियान चलाया गया। बिल वसूली अभियान पुपरी बाजार में चलाई गई। इस अभियान के तहत 18 उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिल जमा नही करने पर काट दी गई है। इन विधुत उपभोक्ताओं के ऊपर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी का 03 लाख 45 हजार 678 रुपए बकाया है। विधुत बिल वसूली अभियान में लाइन मैन राजीव कुमार, रमेश कुमार, अरुण कुमार, प्रिंस कुमार, राजकुमार, दिनेश राम, विकास कुमार, एम आर सी राम मोहन शर्मा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...