सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- पुपरी। विधुत आपूर्ति कार्यालय पुपरी के कार्यपालक अभियंता नविल अंसारी द्वारा बिल वसूली को लेकर सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज, कनीय अभियंता रविभूषण के नेतृत्व में गठित दल ने बछारपुर गांव में बिल वसूली अभियान चलाया। इस दौरान बिल जमा नही करने पर 144 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दी गई है। इन उपभोक्ताओं के ऊपर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी का 16 लाख 05 हजार 710 रुपए बकाया है। बकाया नही जमा करने पर कनेक्शन काट दी गई है। बिल वसूली अभियान में लाइन मैन रमेश कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, प्रिंस सिंह, सुनील पासवान, कुणाल कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.