सीतामढ़ी, मार्च 10 -- पुपरी। विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय पुपरी के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज व कनीय अभियंता कुमार अंगराज के नेतृत्व में विधुत बिल वसूली अभियान चलाया गया। भिह्वा धर्मपुर पंचायत के बहिलवारा व निहसा में विधुत बिल वसूल किया गया। इस दौरान बिल अदायगी नही करने पर 70 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दी गई है। इन उपभोक्ताओं के ऊपर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी का 18 लाख 04 हजार 333 रुपए बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दी गई है। बिल वसूली अभियान में लाइन मैन रमेश कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, अनिल महतो, आनन्द मोहन, सुपरवाइजर लक्ष्मीकांत, एमआरसी कामेश्वर ठाकुर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.