रायबरेली, दिसम्बर 28 -- गदागंज। उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि दिसंबर माह में बिजली बिल में अधिक छूट दी जा रही है। उपभोक्ता को एक मुश्त धनराशि जमा करानी होगी। जिसमें पहले चरण में शेष दो दिन है बिल योजना का लाभ उपभोक्ता समय रहते उठा सकते हैं। जेई नितेश दुबे ने बताया कि उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए उपकेन्द्र में दो काउन्टर खोले गए हैं। बिना किसी असुविधा के उपकेन्द्र में प्रत्येक दिन बिल जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...