देवरिया, जनवरी 13 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली बिल कम कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 45 हजार की ठगी कर ली गई। बरियारपुर क्षेत्र के निवासी जितेंद्र गुप्ता ने एसडीओ बरियारपुर को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि जून 2025 में एक व्यक्ति ने स्वयं को बिजली विभाग का फील्ड अफसर बताते हुए उसका बिजली बिल कम कराने का झांसा दिया और उससे 45 हजार रुपये ले लिए। जितेंद्र गुप्ता के अनुसार, रुपये लेने के बावजूद न तो उसका बिजली बिल जमा हुआ और न ही कोई सुधार किया गया। एसडीओ बरियारपुर अरुण कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...