बदायूं, जनवरी 11 -- बिनावर (बदायूं), संवाददाता। बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य की मां का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण संबंधी बीमारी से ग्रस्त थीं। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। विधायक की मां के निधन की जानकारी लगते ही भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से लेकर विधायक उनके गांव कादराबाद स्थित घर पर पहुंचे। जहां शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। शनिवार की दोपहर बाद बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की मां का दातागंज के गांव कादराबाद में ही अंतिम संस्कार किया गया। विधायक हरीश शाक्य ने बताया, उनकी मां फूलवती 80 वर्ष को 18 दिन पहले तकलीफ हुई। उन्हें एम्स में दिखाया तो डाक्टरों ने उनके फेफडों मे संक्रमण होना पाया। तब से वे उपचारत थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.