बदायूं, नवम्बर 1 -- सहसवान। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से तोफी नगला मार्ग पर दो लघु सेतु स्वीकृत हो गये हैं। ये दोनों लघु सेतु छह-छह मीटर के बनेंगे। इनके निर्माण पर सरकार का 1.5 करोड़ का बजट खर्च होगा। लघु सेतु बनने पर 60 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव तोफी नगला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह काफी समय से औरंगाबाद बांध के पास एवं यहां से 500 मीटर की दूरी पर लघु सेतु बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिये सामाजिक कार्यकर्ता ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, प्रमुख सचिव तक पत्राचार किया। इसी क्रम में बीते दिनों ये दोनों लघु सेतु स्वीकृत हो गये हैं। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही दोनों लघु सेतु का निर्माण शुरू कराने को बजट भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.