बदायूं, दिसम्बर 21 -- बिल्सी। अपर विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच शिकायत का निस्तारण किया गया। जिसमें सात मामले राजस्व विभाग, नगर पालिका से एक, विद्युत निगम से दो और क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैमाइश, कब्जा और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण से संबंधित शिकायती पत्र आए। इस दौरान अपर विकास आयुक्त ने अधिकारियों को जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...