बदायूं, सितम्बर 1 -- राधाष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गिरिराज जी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राधा रानी की संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आरती कर किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या छह पंजाब नेशनल बैंक से शुरू की गई। जो थाना मोड़, जैन बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सर्राफा बाजार, बालाजी चौक होते हुए नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित बांके बिहारी के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। संकीर्तन यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इसको सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.