बदायूं, दिसम्बर 14 -- बिल्सी। नगर पालिका द्वारा संचालित पेयजलापूर्ति व्यवस्था पिछले दो दिनों से पूरी तरह चरमराई हुई है। नलकूप संख्या दो में आई तकनीकी खराबी के चलते नगर में जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नगर के सभी मोहल्लों में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सुबह-शाम पानी न आने से घरों में दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका से शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में जलकल प्रभारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि नलकूप में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। नलकूप को ठीक कराने का कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.