बदायूं, फरवरी 4 -- बिल्सी। गुर्रा खेड़ा मंदिर पर पिछले कई वर्षो से लगातार लग रहे पारंपरिक मेले का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। मेले का उद्घाटन नगर के जैन समाज अध्यक्ष मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल सोलंकी, विवेक चौहान, प्रिंस माहेश्वरी, अजीत, नरेश चंद्र, चंद्रसेन माहेश्वरी, विकास गोस्वामी, अनमोल ठाकुर, प्रमोद कुमार जैन, सूरज सागर आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...