आगरा, फरवरी 13 -- बिल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को बल्केश्वर मंदिर में माता पार्वती को मेहंदी लगाई गई। रविवार को भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से पूर्व महिलाओं ने शिवशक्ति नाम की मेहंदी रचाई। इसमें 150 कन्याओं ने सहभागिता की। मेहंदी लगवाने के लिए शहरभर से महिलाएं अपनी-अपनी सहेली मंडलियों के साथ पहुंचीं। बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती के नाम के भक्ति गीतों से बिल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर गूंज उठा। धीरे-धीरे महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्र हुईं और भगवान शिव व माता पार्वती के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई। आयोजन के दौरान मंदिर मेहंदी और विवाह गीतों से गुंजायमान रहा। मेहंदी प्रेम से लगाओ, मेहंदी रंग निखारे., शिव विवाह की घड़ी है, कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.