भदोही, जनवरी 31 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव में गुरुवार को अचानक बिल्ली को सामने देखकर ढाई वर्षीय मासूम डर गया। बचने के लिए कुएं की तरफ भागा। जब तक उसकी मां बचाने लिए दौड़ी बच्चा कुएं में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई थी। कुरमैचा गांव निवासी दिनेश कुमार के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा धार्विक का ढाई साल और छोटा बेटा ध्रुव एक साल का है। दोपहर वह दरवाजे के पास खेल रहा था। वहीं उसकी मां पूनम धार्विक के छोटे भाई को दूध पिला रही थी। बताया जा रहा है कि इस बीच अचानक एक बिल्ली आ गई। जिसे देख धार्विक डर गया और भागने लगा। भागते-भागते वह कुएं के पास पहुंच गया। उसकी मां जब तक उसे पकड़ती, तब तक वह फिसल कर कुएं में गिर गया। बेटे को कुएं में गिरता देख मां आवाक हो गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.