गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मोरटा गांव में प्रस्तावित हाउसिंग परियोजना को लेकर विवाद सामने आया है। केडब्ल्यू बिल्डकॉन कंपनी ने बिल्डर फर्म और उसके साझेदारों पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, मूल दस्तावेज हड़पने, समझौते के उल्लंघन और भूमि को अवैध रूप से बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नोएडा सेक्टर-63 स्थित केडब्ल्यू बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि अंकित तोमर ने डीसीपी सिटी से शिकायत की है कि दो मार्च 2013 को मोरटा गांव की जमीन पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए केडब्ल्यू बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और पंजीकृत साझेदारी फर्म मैसर्स एसएस बिल्डर्स यूनिट के बीच एग्रीमेंट हुआ था। अंकित तोमर के मुताबिक आरोपियों के आश्वासन पर भरोसा कर उनकी कंपनी ने डेढ़ करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.