नोएडा, जनवरी 30 -- रबूपुरा, संवाददाता। बिल्डर ने बेसमेंट बनाने के लिए सड़क के पास गहरा गड्ढा खोदकर उसे लंबे समय से खुला छोड़ रखा है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने से दुर्घटना की आशंका के कारण पुलिस ने बिल्डर कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। रबूपुरा थाने के उपनिरीक्षक आशीष यादव ने गुरुवार रात को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। उपनिरीक्षक के अनुसार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-22 डी में 'स्टार सिटी' बिल्डर की परियोजना में सड़क के पास गड्ढा मिला। बेसमेंट बनाने के लिए खोदा गया यह गड्ढा कई महीने से पानी से भरा था। उसमें बारिश के पानी के साथ कूड़ा-करकट भी जमा था। इस कारण पानी से दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय किसानों ने भी इस बारे में शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार गड्ढे के चारों ओर किसी प्रकार की बाड़, स...