फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के एक बड़े रियल एस्टेट बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान टीम ने बिल्डर के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस और आवासीय परिसर की गहन जांच की। मौके पर बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े कागजात अपने कब्जे में लिए गए हैं, फिलहाल इनकी जांच जारी है। आयकर विभाग को बिल्डर के खिलाफ कर चोरी, अघोषित नकद लेनदेन और बेनामी निवेश की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार शाम को बिल्डर के सेक्टर-28 स्थित कार्यालय समेत दिल्ली एनसीआर के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जो शुक्रवार को जारी रही। कार्यालय और घरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति क...