वाराणसी, फरवरी 2 -- शिवपुर (वाराणसी)। चंद्राग्रीन सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ थाने में शिकायत की है। शिकायकर्ता विकास सिंह, विवेक कुमार दुबे, संदीप यादव, गौरव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह ने बताया की अपार्टमेंट का निर्माण स्वीकृत मानचित्र, बिल्डिंग बायलॉज एवं पर्यावरणीय मानकों के विपरीत किया गया। अपार्टमेंट में आज तक मल-जल एवं सीवर की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण गंदा मल-जल खुले में बह रहा है। मल-जल का खुले में बहाव होने से भयंकर दुर्गंध, मच्छर, संक्रमण एवं जल-मृदा प्रदूषण फैल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...