नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-27 स्थित बिल्डर की निर्माणाधीन साइट से चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। साइट से लिफ्ट का सामान चोरी किया गया है। कंपनी के सुपरवाइजर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुपरवाइजर हितेश गुप्ता के अनुसार 18 और 19 जनवरी की रात चोरों ने विला नंबर-74, 76, 93, 58, 57 और 50 में बने स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 19 जनवरी की सुबह उन्हें सबसे पहले विला नंबर-74 में चोरी का पता चला। इसके बाद पता चला कि अन्य स्टोर रूम से सामना चोरी हुआ है। चोर फाइबर गेट, हैमर, ड्रिल मशीन और तांबे का तार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच क...