नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 में फ्लैट बुकिंग के नाम पर खरीदारों से तीन करोड़ 35 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के लोगों ने बिल्डर की परियोजना में 14 फ्लैट बुक किए थे। एक पीड़ित की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बिल्डर के निदेशक हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नोएडा के सेक्टर 78 निवासी विनोद कुमार गुप्ता और उनके परिवार के अन्य लोगों ने गायत्री हस्टिपैलिटी एंड रियलकन लिमिटेड बिल्डर की परियोजना में वर्ष 2010 से 2015 के बीच 14 फ्लैट बुक किए थे। बुकिंग के दौरान तय समय में कब्जा देने का भरोसा दिया गया। बिल्डर की बातों पर विश्वास करते हुए पीड़ित पक्ष ने तीन करोड़ 35 लाख 53 हजार 240 रुपये जमा करा दिए। फ्लैट नंबर और ब्लॉक भी उन्हें अलॉट कर दिया गया। अब समय पर फ्लैट नहीं दिए तो छा...