गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए ने एमसीसी सिग्नेचर हाईट्स सोसाइटी की बिल्डर कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ नंदग्राम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि निदेशकों ने आईएफएमएस राशि और सोसाइटी एओए को हंस्तांतरित नहीं की और फायर एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीडीए के अवर अभियंता इम्तेयाज अहमद खान ने पुलिस को बताया कि मैसर्स अन्निका प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमसीसी हाईट्स सोसाइटी की विकासकर्ता कंपनी है। कंपनी के निदेशक निर्मल जैन और मनीष जैन ने सोसाइटी का रखरखाव निर्वाचित अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन को हस्तांतरित नहीं किया। साथ ही ब्याज मुक्त रखरखाव सुरक्षा (आईएफएमएस) राशि भी एओए को देने से इनकार कर दिया। 11 नवंबर 2025 और आठ दिसंबर 2025 को प्रभारी एओए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.