गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बिल्डर और फाइनेंस कंपनी के खिलाफ फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फ्लैट खरीदारों की ओर से प्रदीप कुमार ने मंगल्या रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ऑथम इन्वेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरापुरम थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगल्या रियलटेक ने ज्ञान खंड प्रथम में बहुमंजिला आवासीय भवन निर्माण की योजना बनाई थी। इसके लिए रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के पास भूखंड को गिरवी रखकर लोन लिया था। बाद में ऑथम इन्वेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने लोन और मॉर्गेज अपने कब्जे में ले लिया था। यह जानकारी खरीदारों से छुपाई गई। खरीदारों ने इमारत में 21 फ्लैट लिए और उन पर बैंकों से लो...