कानपुर, दिसम्बर 10 -- एक्सिस कॉलेज में दो दिवसीय इंटर स्कूल फेस्ट बिल्डटेक चारेट का आयोजन हुआ। असमें 350 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ कॉलेजेस के चेयरमैन राज कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न मॉडल निर्माण, कोडिंग चुनौतियां, रोबोटिक्स, टेक गेम्स, आइडिया पिचिंग, क्विज, डिजाइन स्प्रिंट में अपनी प्रतिभा दिखाकर पुरस्कार जीता। कॉलेज की ओर से पांच लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार दिए गए। राज कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं में उद्देश्य, सपने, कौशल और नवाचार को प्रज्जवलित करने का साधन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.