उरई, फरवरी 7 -- उरई। स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित चौथी स्व मुन्नी देवी सिरौठिया राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी महिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन महिला को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शालिनी सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा प्रीति यादव ने 23 तथा ज्योति यादव ने 18 रनों का योगदान दिया। बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कप्तान मानसी पंवार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि तनु कश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.