देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी स्थित एक भूखंड में अवैध रूप से नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित विक्रेता फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊपर बिलासी इलाके के एक खाली भूखंड में कुछ लोग अवैध तरीके से नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद संदिग्ध लोग भाग निकले। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की, लेकिन मौके से किसी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हो सका। पुलिस का मानना है कि छापेमारी की भनक पहले ही लग जाने के कारण कारोबारी म...