बिलासपुर, अक्टूबर 14 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सराफा व्यापारी से डेढ़ करोड़ की लूटमारी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यापारी दीवाली पर सोने-चांदी के जेवरों का व्यापार करने निकला था। लेकिन, रास्ते में बस से लौटते समय उसे निशाना बनाया और लूटमारी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सोने-चांदी के जेवरों का व्यापार करने निकला व्यापारी अंबिकापुर से बिलासपुर लौट रहा था। पीड़ित व्यापारी के साथ बस में घटना घटी। बदमाशों ने रतनपुर थाना इलाके में लूटमारी को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.