रामपुर, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के दो प्राचीन मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ चंदेन स्थित प्राचीन शिव मंदिर और बिढ़वा नगला गांव स्थित मोटा महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सीओ ने श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक की व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थलों और कतारबद्ध दर्शन प्रणाली का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार केंद्र और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। सीओ हर्षिता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। भीड़ प्रबंधन के लिए एक विशेष यातायात योजना तैयार की...