जमशेदपुर, मार्च 19 -- बिलासपुर व झारसुगुड़ा के बीच तीसरी व चौथी लाइन योजना के कारण टाटानगर की दर्जनभर ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व मध्य जोन ने लाइन ब्लॉक को लेकर 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया। इसमें टाटानगर से खुलने व गुजरने वाली 13 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन रद्द होने से हावड़ा-मुंबई मार्ग के हजारों ऐसे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी, जिन्होंने दो महीने पूर्व टिकट बुक कराया है। ब्लॉक के दौरान चार ट्रेनों को बदले मार्ग पर चलाने एवं परिचालन दूरी में कटौती की गई है। इधर, खड़गपुर से संतरागाछी तक 3 से 18 मई तक लाइन ब्लॉक की तैयारी है। इससे टाटानगर की दर्जन भर ट्रेनें कई दिन रद्द रहेंगी। रेलवे जोन से अभी ब्लॉक का आदेश नहीं हुआ है। ब्लॉक होने पर टाटानगर में शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस, बादामपहाड़-राउर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.