रामपुर, जनवरी 21 -- वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर एक बकायेदार ने हमला कर पथराव कर दिया। उपखंड अधिकारी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार की दोपहर उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने नगर चिन्हित मोहल्लों में भी विद्युत बिल बकाया को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने नगर के मोहल्ला भट्टी टोला पहुंच गई। आरोप है कि एक 15 हजार रुपये के बकायेदार के घर का कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसको लेकर बकायेदार और उसके परिजन विरोध पर उतर आए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बकायेदार ने अपनी छत पर चढ़कर टीम के ऊपर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से कर्मचारी असहज हो गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। गनीमत रहा कि किसी भी कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.