रामपुर, फरवरी 22 -- बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनिहारखेड़ा में बेखौफ चोरों ने एक फार्म हाउस के मैनेजर के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित स्वजन एक शादी समारोह में शामिल होने मिलक गए थे। गांव निवासी वीरपाल पिछले 35 वर्षों से बागवाला फार्म हाउस पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वीरपाल ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह पूरे परिवार के साथ अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए मिलक गए थे। घर पूरी तरह बंद था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब परिवार वापस लौटा, तो मकान की छत पर बनी ममटी का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि कमरों में रखी अलमारियों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी में रखी 50...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.