रामपुर, जनवरी 5 -- बिलासपुर स्थित डाम कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने रविवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बॉम्बे हेडक्वार्टर से बताया। उसन्कहा कि वह दो सिम कार्ड चला रहे हैं, जिनमें से एक नंबर पर कश्मीर में मुकदमा चल रहा है। जब प्रवीण ने कश्मीर जाने से इनकार किया, तो कॉलर ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनका आधार कार्ड, स्थायी पता और बैंक खाते की पूरी जानकारी धमकाकर ले ली। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.