रामपुर, अक्टूबर 8 -- भगवान वल्मीकि के करुणा उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा तथा प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान वाल्मीकि करूणा उत्सव के मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी मोहल्ला भट्टी टोला स्थित मंदिर से शुरू होकर सिनेमा रोड, नैनीताल रोड से होकर आंबेडकर पार्क, अहरो तिराहा, टांडा हुरमतनगर, नैनीताल हाईवे, मुख्य चौराहा, सोमवार की बाजार, खौंदलपुर, माटखेड़ा मार्ग, शिवबाग मंडी, पोस्ट आफिस रोड, रामपुर मार्ग, केमरी तिराहा आदि स्थानों से होकर पुन: मंदिर पहुंचकर प्रभातफेरी संपन्न हुई। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे तथा श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सुन्दर लाल वाल्मीकि, गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.