रामपुर, अप्रैल 20 -- तेज हवा के दौरान पालतू कुत्ते को पकड़ने पहुंचे एक किशोर पर पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलिया महतों निवासी अकबर अली ने बताया की पुत्र इमरान अली (13) तेज हवा के दौरान अपने पालतू कुत्ते को पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहा था। इसी दौरान अचानक तेज हवा से पेड़ गिर गया और उसकी जड़ के नीचे किशोर दब गया। इस हादसे में किशोर के सीने में गंभीर रूप से चोट लग गई तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को घर लाकर उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.