रामपुर, अक्टूबर 12 -- मंडी के सामने नैनीताल हाईवे पर शनिवार को लगने वाले रोज रोज के जाम ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को परेशान करके रख दिया। घंटों घंटों इस जाम में फंसे लगे को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र में तेजी के साथ धान की फसल की कटाई चल रही है। फसल को बेचने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मंडी आ रहे हैं। मगर ट्रैक्टर ट्रालियों के मंडी आवागमन से हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है। नैनीताल हाईवे पर मंडी के सामने रोजाना घंटों घंटों जाम लग रहा है। जाम में फंसे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं। साथ ही जाम में फंसे पर्यटकों और अन्य यात्रियों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जबकि स्थानीय नागरिक भी इस जाम से परेशान हैं। उत्तराखंड जाने वाले पर्यटक भी रोजाना जाम का शिकार हो रहे हैं। इस पर स्थानीय ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.