रामपुर, फरवरी 10 -- धनौरा धाम स्थित बालाजी मंदिर के 15वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा व जयकारों के साथ स्वागत किया गया। सोमवार शाम नगर में रामपुर रोड पर राजस्थान मार्बल परिसर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पर धनौरा धाम के महंत अशोक यादव महाराज के नेतृत्व में काफी संख्या में भक्त एकत्र हुए। यहां एक सुसज्जित वाहन पर बालाजी महाराज की प्रतिमा विराजमान कर पूजा-अर्चना हुई। इसके महंत अशोक यादव महाराज के नेतृत्व में निशान यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल महिलाएं अपने हाथों में बालाजी महाराज के झंडे लेकर चल रही थीं। बाइकों पर सवार युवा व अन्य पुरुष भी झंडे लेकर शामिल थे। यात्रा में डीजे व ढोल बज रहे थे और भक्त जयकारे लगा रहे थे। कुछ धर्मगुरु बग्घियों में बैठे थे। देर शाम नगर से करीब पां...