रामपुर, दिसम्बर 13 -- नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना किया तथा पीड़ित चालकों द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी गई। नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने मौजूद ढाबों पर वाहन चालक अपने-अपने ट्रक और कैंटर सहित आदि वाहन लगाकर सो जाते हैं। सभी वाहन हाईवे किनारे रात भर खड़े रहते हैं और यह हादसों का सबब भी बनते हैं। इसी बीच बीते गुरूवार की रात चोरों ने इन खड़े वाहनों पर धावा बोल दिया और वाहनों से हजारों का डीजल चोरी करके फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब चालकों को चोरी का एहसास हुआ तो पीड़ित चालक कोतवाली पहुंच गए। उनहोंने पुलिस को तहरीर सौंपी और घटना से अवगत करवाया। साथ ही अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर देने वा...